पूछताछ के दौरान आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर ने निजी धन, विभिन्न कंपनियों में निवेश, चल और अचल संपत्तियों का विवरण, साथ ही आरबीआई, सेबी और अन्य नियामकों के समक्ष किए गए डिसक्लोज़र से जुड़े दस्तावेज़ पेश किए.
चंदा का केस दिल्ली के वकील विजय अग्रवाल लड़ रहे हैं. वो नीरव मोदी के भी वकील हैं.
अग्रवाल 2जी घोटाला मामले में कई अभियुक्तों का केस भी लड़ चुके हैं और जीते हैं.
प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा है कि एजेंसी ने कोचर के पास से 10 लाख नगद ज़ब्त किया है, लेकिन वकील अग्रवाल ने इस दावे को खारिज किया है.
चीन के 60 अरब डॉलर क़ीमत के अमरीकी सामानों पर अतिरिक्त कर लगाने की घोषणा करने के बाद से ही अमरीकी बाज़ारों में गिरावट देखी गई है.
डाउ जोंस 2.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ है. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वो अगले महीने जी-20 की बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापारिक तनाव पर चर्चा करेंगे.
ट्रंप ने कहा, "हम अरबों डॉलर के टैरिफ़ की बात कर रहे हैं और ये टैरिफ़ बहुत बड़ा होगा. अगर आप देखे कि अब तक हमने चीन के साथ क्या किया है तो हमने मेरे चुने जाने से पहले तक चीन से दस सैंट भी नहीं लिए थे और अब हम अरबों डॉलर ले रहे हैं. इसी शुक्रवार को इसमें भारी बढ़ोत्तरी हुई है. ये कर अब दौ सो अरब डॉलर पर पच्चीस फ़ीसदी है. हमें आज की हमारी ये स्थिति पसंद है. कुछ जवाबी कार्रवाई हो सकती है लेकिन वो इसकी तुलना में बहुत छोटी होगी."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
अफ़गानिस्तान में जानीमानी पूर्व टीवी प्रेज़ेंटर की दिन दहाड़े हत्या के बाद सोशल मीडिया पर अफ़ग़ानिस्तान के
लोग देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता जता रहे हैं.
मीना मंगल को शनिवार को काबुल में बहुत नज़दीक से गोली मारी गई.वे अफ़गान संसद के सांस्कृतिक मामलों के आयोग में सलाहकार के तौर पर काम कर रहीं थी. इससे पहले वो टीवी प्रेज़ेंटर थीं.
गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक शनिवार को जब वो स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 20 मिनट पर अपने दफ्तर जा रही थीं तब उनपर हमला हुआ.
अफ़ग़ानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और सिविल सोसाइटी समूहों ने मीना की हत्या के मामले की गंभीरता से जांच करवाए जाने की मांग की है.
अफ़ग़ानिस्तान के नेताओं और महिला अधिकार कार्यकर्ता मीना मंगल के लिए इंसाफ़ की मांग कर रहे हैं.
हालांकि अबतक मीना के हत्यारे का कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच का एक पहलू पारिवारिक विवाद की ओर भी इशारा कर रहा है.
मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा है कि हत्यारे को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.
No comments:
Post a Comment